नीमच। नव सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शहर की विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने हेतु जेएसजी उड़ान ग्रुप द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम रविवार, 29 मार्च 2026 को शाम 4 बजे दिवाकर भवन, गांधी वाटिका मांगलिक भवन के सामने, नीमच में आयोजित होगा। आयोजन के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
आयोजकों ने सभी सदस्यों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम के पश्चात स्वल्पाहार की व्यवस्था भी रखी गई है।
समिति के अनुसार, मार्च माह की गतिविधियों को सफलतापूर्वक संपन्न कर ग्रुप वर्ष की अंतिम गतिविधि को यादगार बनाने का प्रयास कर रहा है।
कार्यक्रम में समय की पाबंदी रखने का आग्रह किया गया है, ताकि आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो सके।