नीमच। प्रेस क्लब जिला नीमच द्वारा वार्षिक सदस्यता, स्नेह मिलन एवं वरिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन आज, 29 मार्च (रविवार) को टाउन हॉल, नीमच में किया जाएगा। कार्यक्रम में जिले भर के पत्रकार साथी शामिल होंगे।
प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय जगदीश चंद्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह के दौरान जिले के वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान किया जाएगा, जिन्होंने अपने कार्य से पत्रकारिता को नई ऊंचाइयां प्रदान की हैं। इसके साथ ही होली मिलन एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में पत्रकारिता के बदलते आयामों पर चर्चा करते हुए पत्रकार साथियों को मार्गदर्शन दिया जाएगा। साथ ही प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा भी की जाएगी।
प्रेस क्लब अध्यक्ष ने जिले के सभी पत्रकारों से कार्यक्रम में सहभागिता कर इसे सफल बनाने का आह्वान किया है। कार्यक्रम के पश्चात टाउन हॉल परिसर में स्नेह भोज का आयोजन भी किया जाएगा।