मंदसौर। गायत्री परिवार द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर कन्या पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे शहर से कन्याओं को उनके घरों से बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों के माध्यम से कार्यक्रम स्थल तक लाया गया।
कार्यक्रम में विधिवत मंत्रोच्चार के साथ कन्याओं का तिलक लगाकर पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात सभी कन्याओं को श्रद्धा भाव से कन्या भोज कराया गया।
गायत्री परिवार द्वारा हर वर्ष नवरात्रि के दौरान इसी प्रकार कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं।