चित्तौड़गढ़। हनुमान जन्म जयंती एवं मासिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर 2 अप्रैल गुरुवार को नगरपालिका कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर में भव्य एवं संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सायं 8ः00 बजे से श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ प्रारंभ होगा।
मंदिर के महंत रामजी शरण महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में प्रातःकाल विशेष हवन एवं अभिषेक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कई श्रद्धालु शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि मंदिर में विगत लगभग दो वर्षों से प्रत्येक मासिक पूर्णिमा के अवसर पर नियमित रूप से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। जिससे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण का निरंतर संचार हो रहा है।
सांयकाल आयोजित होने वाले संगीतमय सुंदरकांड पाठ में भजन-कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालु भगवान हनुमान की भक्ति में लीन होंगे। कार्यक्रम के समापन पर महाआरती की जाएगी एवं उपस्थित भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाएगा।