उज्जैन। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर Sneh Rana ने आज तड़के Mahakaleshwar Jyotirlinga में प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।
राणा ने चांदी द्वार से जल अर्पित कर करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की आराधना की। इस दौरान वे पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आईं।
बताया जा रहा है कि स्नेह राणा अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ दर्शन के लिए उज्जैन पहुंची थीं। वे इससे पहले भी कई बार बाबा महाकाल के दर्शन करने आ चुकी हैं। भस्म आरती के पश्चात श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा उनका स्वागत किया गया।
Sneh Rana भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रमुख ऑलराउंडर हैं, जो दाएं हाथ की ऑफ-स्पिन गेंदबाजी और उपयोगी बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं। 2014 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद चोट के चलते कुछ समय बाहर रहीं, लेकिन 2021 में शानदार वापसी की। इसके बाद उन्होंने 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों और 2025 विश्व कप में टीम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।