गरोठ। कोटडाबुजुर्ग से एक दुखद समाचार सामने आया है। श्री शिशु मंदिर स्कूल के प्राचार्य आनंद वर्मा एवं पूनम वर्मा के पूज्य पिताजी श्री मांगीलाल जी वर्मा का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
कम उम्र में उनका इस प्रकार चले जाना परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शिक्षक विरेंद्र पाटीदार ने मांगीलाल जी वर्मा के व्यक्तित्व और उनके जीवन पर अपने भाव व्यक्त करते हुए उन्हें सरल, मिलनसार और सम्मानित व्यक्ति बताया।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल दें। यह जानकारी कमलेश प्रजापति ने दी।