BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 30, 2026, 12:31 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम जोगीखेड़ा और काली अंधेरी रात में शादी की बिंदोली, जब नशे में चालक ने की ये बड़ी लापरवाही तो मची अफरा-तफरी, सूचना मिलते ही दौड़े सरकारी वाहन, घायलों को किया जिला अस्पताल रेफर, पढे़ रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जोगीखेड़ा में रविवार देर रात शादी की बिंदोली के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। लापरवाही से वाहन चला रहे एक लोडिंग वाहन चालक ने बिंदोली में शामिल लोगों को टक्कर मार दी, जिससे करीब 6 लोग घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

नशे में चालक ने मचाया उत्पात
जानकारी के अनुसार, गांव में राकेश धनगर की शादी के चलते बिंदोली निकाली जा रही थी। इसी दौरान दूध से भरा एक लोडिंग वाहन पीछे-पीछे चलने लगा। लोगों द्वारा कई बार आगे निकलने को कहने के बावजूद चालक अनोखीलाल गुर्जर वाहन पीछे ही चलाता रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक शराब के नशे में था और बीच-बीच में वाहन छोड़कर डांस भी कर रहा था। कुछ देर बाद उसने अचानक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए लोगों को टक्कर मार दी, जिससे भगदड़ मच गई।

तीन गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
हादसे में सुरेश (20), कन्हैयालाल (16) और विजय (18) गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें जिला चिकित्सालय मंदसौर में भर्ती कराया गया है। वहीं तीन अन्य लोगों को मामूली चोट आने पर धुंधड़का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

डीजे वाहन भी पलटा, चालक की पिटाई
घटना के दौरान अफरा-तफरी में डीजे वाहन भी अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और आक्रोश में उसकी पिटाई कर दी। घायल चालक को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस जांच में जुटी
आरोपी अनोखीलाल गुर्जर झिरकन गांव का निवासी बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि चालक ने जानबूझकर वाहन आगे नहीं निकाला और लोगों को कुचलने का प्रयास किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE