मंदसौर। सकल जैन समाज द्वारा महावीर जयंती के एक दिन पूर्व शहर में भव्य वाहन रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में जैन समाज के युवक-युवतियों ने भाग लिया और हाथों में समाज के ध्वज लेकर उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
बैंड-बाजों के साथ निकाली गई इस रैली का उद्देश्य समाजजनों को महावीर जयंती के प्रति जागरूक करना और आगामी पर्व को हर्षाेल्लास के साथ मनाने का संदेश देना था। रैली के माध्यम से लोगों को बताया गया कि अगले दिन महावीर जयंती का पर्व पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा।
आयोजकों ने जानकारी दी कि महावीर जयंती के अवसर पर शहर में भव्य चल समारोह भी निकाला जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन भाग लेंगे।