मनासा। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर नगर के चमत्कारी संकट मोचन हनुमान मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन होंगे। प्रातःकाल 5.30 बजे आराध्य संकट मोचन बालाजी का अभिषेक, पूजा-अर्चना की जाएगी।
इसके पश्चात नगर के प्रमुख समाजसेवी एवं दानदाता अशोक गुलाटी, प्रकाश गुलाटी, दिलीप गुलाटी, प्रतीक गुलाटी व अर्पित गुलाटी सहित उनके परिवार की उपस्थिति में भगवान बालाजी को स्वर्ण निर्मित तोरणद्वार अर्पित किया जाएगा।
जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शाम को भगवान बालाजी को छप्पन भोग का नैवेद्य अर्पित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
उल्लेखनीय है कि समाजसेवी अशोक गुलाटी द्वारा पूर्व में भी नगर के बद्रीनारायण मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर, चारभुजा मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर एवं रघुनाथ मंदिर में स्वर्ण तोरणद्वार अर्पित किए जा चुके हैं।