BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की सिंगोली पुलिस की बड़ी सफलता,.. <<     KHABAR : वॉइस ऑफ एमपी की खबर का असर, सहकारिता भर्ती.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही लक्ष्मी देवी शर्मा, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों का किस्मत देगी साथ और.. <<     BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 31, 2026, 3:56 pm
BIG NEWS : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर, 1 अप्रैल से महंगी रोजमर्रा की चीजें, 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ेंगे दाम, दूध, ब्रेड, बिस्किट, चप्पल और डिटर्जेंट सहित इन वस्तुओं की खरीदी होगी महंगी, पढ़े खबर

Share On:-

भोपाल/इंदौर। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब आम आदमी की जेब पर साफ दिखाई देने लगा है। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और सप्लाई चेन बाधित होने के कारण पेट्रोकेमिकल उत्पादों के दाम तेजी से बढ़े हैं। इसका सीधा असर दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर पड़ रहा है और 1 अप्रैल से मध्यप्रदेश सहित देशभर में कई चीजें महंगी होने जा रही हैं। महंगाई की मार रसोई तक भी पहुंच गई है। 1 अप्रैल से इंदौर सहित मध्यप्रदेश के कई शहरों में दूध के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। 

कीमतों में 20 से 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी संभावित- 
मध्यप्रदेश एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज के अनुसार, विभिन्न उत्पादों की कीमतों में 20 से 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी संभावित है। ब्रेड, बिस्किट, जूते-चप्पल, प्लास्टिक उत्पाद, डिटर्जेंट, साबुन और केमिकल से जुड़े सामानों के दाम बढ़ेंगे। अनुमान के मुताबिक बिस्किट 5 से 6 रुपए, ब्रेड 30 से 35 रुपए प्रति पैकेट, चप्पल 100 से 120 रुपए और 1 किलो सर्फ 15 से 20 रुपए तक महंगा हो सकता है।

उद्योगों पर बढ़ा लागत का दबाव
एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज, मध्यप्रदेश के अध्यक्ष योगेश मेहता के अनुसार, एलपीजी सप्लाई प्रभावित होने और कच्चे तेल आधारित रॉ मटेरियल की कीमतों में 200 से 300 प्रतिशत तक वृद्धि होने से उद्योगों की उत्पादन लागत और संचालन व्यवस्था पर भारी असर पड़ा है। मार्च तक पुराना स्टॉक उपलब्ध रहेगा, लेकिन अप्रैल से नए रेट लागू होंगे।

प्लास्टिक और केमिकल सेक्टर में तेज उछाल
उद्योगपति हरीश भाटिया के अनुसार, पीपी प्रोडक्ट की कीमत 90-95 रुपए प्रतिकिलो से बढ़कर 170-172 रुपए हो गई है, जिससे तैयार उत्पाद महंगे हो गए हैं। वहीं, केमिकल फैक्ट्री संचालक कांता यादव ने बताया कि डिटर्जेंट में इस्तेमाल होने वाला एसिड स्लरी कच्चे तेल से बनता है, जिसकी कीमत और उपलब्धता दोनों प्रभावित हुई हैं। इंदौर में 200 से अधिक यूनिट्स का 4,000 करोड़ रुपए का कारोबार इस बढ़ोतरी से प्रभावित हो रहा है।

फुटवियर इंडस्ट्री पर भी असर-
एसोसिएशन ऑफ फुटवियर के अध्यक्ष गिरीश पंजाबी ने बताया कि आर्टिफिशियल लेदर उद्योग पूरी तरह पेट्रोकेमिकल पर निर्भर है। रॉ मटेरियल 50 प्रतिशत तक महंगा हो चुका है, जिससे तैयार उत्पादों की कीमतों में 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ोतरी तय है।

महंगाई से निपटने के लिए कंपनियों की रणनीति-
कंपनियां बढ़ती लागत से निपटने के लिए कीमत बढ़ाने के साथ-साथ पैकेट का वजन भी घटा रही हैं। उदाहरण के तौर पर 1 रुपए की चॉकलेट का वजन 10 ग्राम से घटाकर 7-8 ग्राम किया जा रहा है, जबकि 5 रुपए का बिस्किट पैकेट अब 6 रुपए में मिलेगा।

सप्लाई चेन पर युद्ध का असर-
मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते पॉलिमर की कीमतों में भी भारी उछाल आया है। पीपीएच 4,000 रुपए प्रति टन, कोपॉलिमर और पीई 7,000 रुपए प्रति टन महंगे हुए हैं, जबकि पीवीसी में 13,000 रुपए प्रति टन तक की वृद्धि दर्ज की गई है। इससे घरेलू बाजार में भी प्लास्टिक उत्पादों की कीमतें बढ़ रही हैं।

दूध भी हुआ महंगा, रसोई पर बढ़ा बोझ
महंगाई की मार अब रसोई तक पहुंच गई है। 1 अप्रैल से इंदौर सहित मध्यप्रदेश के कई शहरों में दूध के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। इंदौर में दूध 3 रुपए प्रति लीटर महंगा होकर 63 से 65 रुपए प्रति लीटर मिलेगा, जबकि धार में 4 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। मालवा के नीमच, मंदसौर और रतलाम जिले में भी दूध के दाम बढ़ने की संभावना है। 

पशु आहार की बढ़ती कीमतों से उत्पादन लागत में वृद्धि-
मप्र दुग्ध विक्रेता महासंघ के अध्यक्ष भारत मथुरावाला ने बताया कि भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, देवास और बड़वाह जैसे शहरों में भी 2 से 4 रुपए प्रति लीटर तक दूध के दाम बढ़ाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पशु आहार- कपास खली, चारा और भूसे की बढ़ती कीमतों के कारण दूध उत्पादन लागत में वृद्धि हुई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE