BREAKING NEWS
KHABAR : जनसुनवाई का असर, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा.. <<     BIG REPORT : नीमच के विकास को लगे पंख, अगस्त में.. <<     सेजावता में कृषि मार्ग बंद, रास्ता खुलवाने की.. <<     NEWS : मक्का की फसल में फॉल आर्मीवर्म कीट को लेकर.. <<     NEWS : मुक्ति धाम में गूंजा हरियाली का संदेश, 51.. <<     NEWS : बिरला कॉर्पाेरेशन लिमिटेड, इकाई चंदेरिया.. <<     NEWS : मुनि संजय कुमार ठाणा-3 का उदयपुर आगमन, आज.. <<     NEWS : गर्भवती महिलाओं को मिलेगा हर कदम पर सहयोग,.. <<     देवास आनंद भवन पैलेस में मना जश्न,नवनियुक्त.. <<     NEWS : भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल, नगर मंडल की.. <<     NEWS : हरियाली का संदेश- चित्तौड़गढ़ में जिला.. <<     KHABAR : अन्नदाता के आंसुओं पर अधिकारियों की.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ बाईपास व.. <<     मंदसौर में छात्रों के समर्थन में किसान नेता.. <<     NEWS : शुद्ध पेयजल पर प्रशासन की सख्त निगरानी,.. <<     KHABAR : निगम के नव-नियुक्त एल्डरमैन का भव्य.. <<     KHABAR : सेजावता में पारंपरिक कृषि मार्ग पर कब्जे.. <<     खरगोन: परिवहन सुविधा के अभाव में छात्रावास से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 31, 2026, 4:15 pm
BIG NEWS : मेडिकल कॉलेज मंदसौर को मिला एक और देहदान, एमबीबीएस छात्रों के अध्ययन के लिए 11वां कैडेवर उपलब्ध, देहदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की अपील, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। सुंदरलाल पटवा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, मंदसौर को एमबीबीएस छात्रों के अध्ययन एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण हेतु एक और देहदान प्राप्त हुआ है। यह देहदान रतलाम निवासी स्वर्गीय संजय गहलोत द्वारा किया गया, जो काकानी वेलफेयर सोसाइटी, रतलाम के माध्यम से एवं श्री गोविंद काकानी के सहयोग से महाविद्यालय को सौंपा गया।

इस समन्वय में डॉ. नटवर गौर (सहायक प्राध्यापक, एनाटॉमी), डॉ. कार्तिक साल्वे (प्राध्यापक, फार्माकोलॉजी), डॉ. सुनील कांत गुलेरी (प्राध्यापक, कम्युनिटी मेडिसिन) एवं डॉ. सौमित्र सेठिया (सह प्राध्यापक, कम्युनिटी मेडिसिन) का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

एनाटॉमी विभाग में प्रायोगिक अध्ययन के लिए कैडेवर की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक होती है। इस देहदान के साथ ही महाविद्यालय में कुल 11 कैडेवर उपलब्ध हो गए हैं, जिससे छात्रों के पठन-पाठन और व्यावहारिक प्रशिक्षण को और मजबूती मिलेगी।

महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. शशि गांधी द्वारा सामाजिक संस्थाओं एवं एनजीओ के माध्यम से देहदान और अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

महाविद्यालय प्रशासन ने समाज से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग देहदान जैसे महादान में भाग लेकर भावी चिकित्सकों के निर्माण में अपना योगदान दें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE