BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 31, 2026, 5:59 pm
KHABAR : भादवा माता में 2 अप्रैल को मनाई जाएगी पीपाजी महाराज की 703वीं जयंती, शोभायात्रा, महाआरती व प्रसादी सहित विविध आयोजन होंगे, समाजजनों में उत्साह, व्यापक तैयारियां जारी, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भादवा माता में 2 अप्रैल को संत शिरोमणि पीपाजी महाराज की 703वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। आयोजन को लेकर पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

आयोजन के संयोजक किशन टेलर (पिपल्या रावजी) ने बताया कि कार्यक्रम कुमावत धर्मशाला, भादवा माता में आयोजित किया जाएगा। जयंती महोत्सव का आयोजन नीमच, मनासा और जावद क्षेत्र के समस्त पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

कार्यक्रम के तहत सुबह 9 बजे पीपाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे। इसके पश्चात माताजी के दर्शन किए जाएंगे। सुबह 11 बजे समाजजनों के उद्बोधन, सामाजिक कार्यक्रम एवं अतिथि सम्मान का आयोजन होगा।

दोपहर 12 बजे पीपाजी महाराज की महाआरती के बाद 12रू30 बजे भोजन प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।

आयोजकों ने समाजजनों से अपील की है कि वे अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE