पिपलिया मंडी। श्री फुलमाली चौखर समाज के तत्वावधान में 18वां सामूहिक विवाह सम्मेलन 19 अप्रैल 2026, रविवार को ग्राम अरनिया माली (तहसील मनासा, जिला नीमच) में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर समाजजनों में उत्साह का माहौल है।
सम्मेलन में रतलाम, मंदसौर, नीमच, इंदौर, जावरा एवं बड़ावदा सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजजन शामिल होंगे। आयोजन के दौरान तुलसी विवाह विशेष आकर्षण रहेगा, जिसमें भगवान की बारात श्री रामलला जी मंदिर, नीमच से पहुंचेगी।
आयोजकों के अनुसार, अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आयोजित इस सम्मेलन के लिए विवाह योग्य जोड़ों का पंजीयन जारी है। समाज के पंचों ने सभी स्वजातीय बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है।
आयोजन की तैयारियों के तहत समाजजनों द्वारा पिपलियामंडी में भाजपा मंडल महामंत्री मनोहर माली एवं महेश माली को भी आमंत्रण पत्र सौंपे गए हैं।