BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 31, 2026, 7:18 pm
NEWS : महावीर जयंती शोभायात्रा का कांग्रेस हेरिटेज जोन मंडल ने किया भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन, भगवान महावीर को किया नमन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। महावीर जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा का कांग्रेस हेरिटेज जोन मंडल द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यह स्वागत कार्यक्रम कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह सिसोदिया के सानिध्य एवं मंडल अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन लौहार के नेतृत्व में गोल प्याऊ पर आयोजित हुआ।

शोभायात्रा के गोल प्याऊ पहुंचने पर जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह सिसोदिया ने पालकी व बग्गी में विराजित भगवान महावीर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया। साथ ही शोभायात्रा में शामिल विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों का स्वागत कर उन्हें बधाई दी।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम में हेरिटेज जोन मंडल अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन लौहार, सेंट्रल जोन मंडल अध्यक्ष विनोद लड्ढा, जिला महामंत्री एहसान पठान, जिला सचिव दिनेश गुर्जर, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष संजय राव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE