चित्तौड़गढ़। शिवसेना जिला प्रभारी गोपाल वेद द्वारा वर्षभर लावारिस शवों के अंतिम संस्कार के बाद एकत्रित अस्थियों को हरिद्वार विसर्जन हेतु ले जाया जा रहा मोक्षगति वाहन को विशाल हिंदू सेना संगठन के जिलाध्यक्ष किशनलाल ओड़ द्वारा रवाना किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष किशनलाल ओड़ ने गोपाल वेद का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा मोक्षगति वाहन को रवानगी दी।
कार्यक्रम के दौरान किशनलाल पिछोलिया, भूपेश शर्मा, दुर्गेश ओड़, दिनेश ओड़, दिव्यांश, रतन, बबलू, गोविंद सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।