मंदसौर। श्री वीर हनुमान यात्रा को लेकर मंदसौर नगर में निकली आमंत्रण वाहन रैली में डेढ़ घंटे में नगर के 13 किलोमीटर की यात्रा तय की। वाहन रैली श्री तलाई वाले बालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर गांधी चौराहा, युवराज क्लब, श्री बड़े बालाजी मंदिर, भारत माता चौराहा, घंटाघर, सदर बाजार,खानपुरा सत्संग भवन होते हुए वीर सावरकर पुलिया से धानमंडी, जनकुपुरा बड़ा चौक, गणपति चौक, श्री वरुण देव मंदिर होते हुए नयापुरा रोड, महाराणा प्रताप चौराहा, राम टेकरी तिराहा से राम टेकरी मार्ग से होती हुई कलेक्ट्रेट बंगले के सामने से महू नीमच रोड, तीर्थंकर भगवान महावीर मार्ग से होते हुए अभिनंदन नगर, गीता भवन, बंटी पान चौराहा, दशरथ नगर, रेलवे स्टेशन मार्ग, नाहटा चौराहा अंबेडकर चौराहा से बस स्टैंड और यहां से दया मंदिर मार्ग होते हुए गांधी चौराहा व श्री तलाई वाले बालाजी प्रांगण पर आमंत्रण रैली का समापन हुआ। रैली में बड़ी संख्या में बालाजी भक्तों उपस्थित थे सभी ने बालाजी की जय जयकार के साथ आमंत्रण रैली में भाग लिया।