माउंट आबू। आज जगतगुरु वैश्णवाचार्य श्री रामसुखदास जी वेदांती का पांचवा और अंतिम दिन है। पिछले पांच दिनों से वे विश्व प्रसिद्ध शक्ति माता मंदिर में भव्य महाशिवपुराण कथा का संचालन कर रहे हैं।
कथा के अंतिम दिन विशेष रूप से शिव विवाह और अन्य लीलाओं की प्रस्तुति दिल्ली के जाने-माने कलाकारों द्वारा दिखाई गई। देशभर से आए हजारों श्रद्धालु जगतगुरु के दर्शन के साथ महाशिवपुराण कथा का आनंद ले रहे हैं।
जगतगुरु वेदांती ने गीतों और भजनों के माध्यम से महा शिव के वृतांत को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। इस अवसर पर हमारे संवाददाता ने जगतगुरु एवं महिला श्रद्धालुओं से विशेष बातचीत कर उनकी भावनाओं को उजागर किया।
माउंट आबू में पहली बार आयोजित यह महाशिवपुराण कथा कार्यक्रम श्रद्धालुओं के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव साबित हुआ।