नीमच। हनुमान जन्मोत्सव एवं श्री कृष्ण व्यायामशाला की प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में नीमच सिटी बुधवार को भक्ति और उत्साह से सराबोर रहा। सुबह से ही क्षेत्र में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर सांवलिया सेठ मंदिर से भव्य कलश यात्रा एवं ध्वजा यात्रा निकाली गई। यात्रा से पूर्व पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। बालाजी महाराज की शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यादव मोहल्ला स्थित व्यायामशाला तक पहुंची, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
पार्षद दारासिंह ने बताया कि रात 8 बजे डॉ. भीमराव भवन के पीछे, वार्ड अंबेडकर में यादव समाज नवयुवक मंडल द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन के तहत 2 अप्रैल को श्री राधाकृष्ण मंदिर, यादव मोहल्ला से भव्य चल समारोह निकाला जाएगा। इसमें अखाड़ों के पहलवानों द्वारा मल्लखंभ, तलवारबाजी सहित विभिन्न आकर्षक करतबों का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही डीजे-ढोल और झांकियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेंगी।