BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 1, 2026, 12:35 pm
KHABAR : जेएसजी उड़ान 407 नीमच ने किया प्रतिभाशाली महिलाओं का सम्मान, शहर की 14 उपलब्धि प्राप्त महिलाएं व छात्राएं हुई सम्मानित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जेएसजी उड़ान ग्रुप 407 नीमच द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शहर की विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त महिलाओं एवं छात्राओं का सम्मान समारोह दिवाकर भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 14 प्रतिभाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि “संकल्प से शिखर तक” पहुंची इन महिलाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर शहर का नाम गौरवान्वित किया है।

सम्मानित छात्राओं में कनकश्री धरवाल, स्तुति अग्रवाल और अस्मी कटारिया ने तैराकी में राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कई पदक हासिल किए हैं। वहीं खुशी पाल सिंह एवं दिव्यल यादव ने बास्केटबॉल में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धियां अर्जित कीं।

परिधि अग्रवाल ने नॉर्वे की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में स्पिनर के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शहर का गौरव बढ़ाया है। डॉ. ओशिन शर्मा ने पुरातत्व विषय में पीएचडी कर उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की, वहीं श्रीमती विनिता डावर ने पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ उच्च शिक्षा हासिल कर प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

धार्मिक क्षेत्र में श्रीमती भावना वया एवं श्रीमती लता बोकड़िया ने तपस्या के माध्यम से प्रेरणा दी, जबकि श्रीमती टीना सहलोत पिछले 15 वर्षों से धार्मिक पाठशाला संचालित कर बच्चों को संस्कार प्रदान कर रही हैं।

सामाजिक क्षेत्र में प्रीति जैन द्वारा एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता का कार्य किया जा रहा है। श्रीमती पारुल जैन ने यूपीएससी उत्तीर्ण कर रेलवे अहमदाबाद में वरिष्ठ वित्त प्रबंधक के रूप में सेवाएं दे रही हैं। वहीं संयुक्ता आंजना योग के माध्यम से हजारों लोगों को निःशुल्क प्रशिक्षण देकर स्वास्थ्य लाभ पहुंचा रही हैं।

कार्यक्रम में सभी प्रतिभाओं का सम्मान कर जेएसजी उड़ान ग्रुप ने गौरव महसूस किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE