उन्हेल। श्री सांवलिया सेठ जन कल्याण सेवा संस्था द्वारा चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के छटे दिवस भागवताचार्य श्री भीमाशंकर शास्त्री जी ने रुकखमणी विवाह प्रसंग के साथ कथा पांडाल में विवाह सम्पन्न हुआ। इसी के साथ कथा आयोजक जिला पंचायत सदस्य बालु बंजारा परिवार के तत्वाधान में निशुल्क 52 निर्धन बालिकाओं का विवाह रिती रिवाज से संपन्न करवाया एवं कन्यादान किया पंच धाकड़ धर्मशाला से एक साथ 52 दूल्हे राजा की बारात ढोल नगाड़े के साथ नगर के प्रमुख मार्गाे से होते हुए कथा पंडाल पहुंचीं जनप्रतिनिधि एवं नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा का बारातियों का स्वागत सम्मान किया इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।