रतलाम। हनुमान जयंती 2 अप्रैल (गुरुवार) को श्रद्धा, भक्ति भाव के साथ मनाई जाएगी। शहर के प्रमुख बरबड़ हनुमान मंदिर, श्री मेहंदी कुई बालाजी मंदिर समेत अनेक हनुमान देवालयों पर धार्मिक आयोजन होंगे। मंदिरों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। चल समारोह भी निकेलगा।
हनुमान जयंती के एक दिन पहले से मंदिरों में धार्मिक आयोजन का सिलसिला शुरू हो गया। सैलाना रोड स्थित श्री बरबड़ हनुमान मंदिर पर मेले का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को सुबह से देर तक मंदिर पर दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ेगी।
नगर निगम तिराहा स्थित श्री मेहंदी कुई बालाजी मंदिर, साहू बावड़ी स्थित हनुमान मंदिर, ऑफिसर कॉलोनी स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर समेत शहर के अनेक हनुमान देवालयों में महाआरती कर धार्मिक आयोजन होंगे। जवाहर नगर वन विभाग परिसर स्थित श्री सूर्यमुखी हनुमान मंदिर पर सुबह 10.30 बजे महाआरती कर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 4 बजे शाही सवारी निकाली जाएगी।