देवरी खवासा। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर 2 अप्रैल को संकट मोचन हनुमान मंदिर में विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान दिन में भव्य सुंदरकांड पाठ आयोजित हुआ, जिसमें युवा मित्र मंडल के सदस्यों ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ पाठ किया।
मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया, वहीं गांव की गलियों और मोहल्लों में ध्वज सजाकर उत्सव का माहौल बनाया गया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा।
कार्यक्रम के तहत शाम को महाआरती के साथ भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।