नीमच। ग्राम छायन में हनुमान जयंती का पर्व पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर श्री चारभुजा मंदिर में आज दोपहर 3ः15 बजे से विधि-विधान के साथ भव्य हवन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने भाग लिया।
हवन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे आयोजन में गांव के लोगों का उत्साह देखने लायक रहा।
आयोजकों द्वारा समस्त ग्रामवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुंचकर हवन के दर्शन करें और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त करें। हनुमान जयंती के इस पावन अवसर पर गांव में आस्था और उल्लास का माहौल बना हुआ है।