BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 2, 2026, 4:45 pm
BIG NEWS : भक्ति और आस्था का महासंगम, नीमच में हनुमान जन्मोत्सव पर उमड़ा जनसैलाब, राज्यपाल थावरचंद गेहलोत ने किए बालाजी के दर्शन, यज्ञ-हवन में दी आहुतियां, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भजन, हवन और भंडारों का आयोजन हुआ। इसी क्रम में श्री विराट वीराय बालाजी मंदिर समिति, ग्वालटोली द्वारा आयोजित 21वां हनुमान जन्मोत्सव भी दो दिवसीय भव्य कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ अर्जित किया।

दो दिवसीय आयोजन में उमड़ा भक्तों का सैलाब-
आयोजन के प्रथम दिवस भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भजन गायकों ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। दूसरे दिन प्रातःकाल रामधुन के साथ मंगला आरती हुई, जिसमें सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे। इसके पश्चात विधि-विधान से हवन आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की।

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी- 
दोपहर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जो कई घंटों तक चलता रहा। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। आयोजन की विशेषता यह रही कि भंडारा पूर्णतः भक्तों के सहयोग से सम्पन्न हुआ। इसके पश्चात सुंदरकांड पाठ तथा रात्रि में महाआरती और छप्पन भोग के साथ कार्यक्रम का भव्य समापन हुआ। मंदिर समिति ने आयोजन की सफलता के लिए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

राज्यपाल थावरचंद गेहलोत ने किए बालाजी के दर्शन- 
हनुमान जयंती के अवसर पर कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत ने नीमच के सुप्रसिद्ध श्री संकट मोचन हर्कियाखाल बालाजी मंदिर पहुंचकर भगवान बालाजी के दर्शन किए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर मंदिर परिसर में आयोजित यज्ञ-हवन में भाग लिया और मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां अर्पित कीं। राज्यपाल ने पूर्णाहुति में शामिल होकर आरती भी की तथा सभी प्रदेशवासियों के सुख-समृद्ध और वैभवशाली जीवन की कामना की।

पुजारी पंडित लक्ष्मीनारायण शर्मा एवं समिति पदाधिकारियों ने किया स्वागत- 
मंदिर के पुजारी पंडित लक्ष्मीनारायण शर्मा एवं समिति पदाधिकारियों ने राज्यपाल का शाल-श्रीफल, साफा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। वहीं जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं एसपी अंकित जायसवाल ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर विधायक दिलीप सिंह परिहार, अनिरुद्ध मारू, चंदर सिंह सिसोदिया, हरदीप सिंह डंग सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस पूरी तरह अलर्ट-
हनुमान जन्मोत्सव और राज्यपाल के दौरे को देखते हुए एक दिन पूर्व ही जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और शहर के प्रमुख क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में सरदार मोहल्ला, नया बाजार और मीणा मोहल्ला सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारी पुलिस बल के साथ मार्च किया गया। इसके अलावा कैंट और बघाना थाना क्षेत्रों में भी पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

खाकी ने की ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी-
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने हनुमान जयंती के पूर्व ही सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए थे कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें आयोजित करें और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी का सहारा लें। एसपी के इसी निर्देश के बाद पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों की ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी की। 

सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने की अपील-
जिला पुलिस ने आमजन, विशेष रूप से युवाओं से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट साझा न करें। अफवाहों से दूर रहकर त्योहार को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने का आग्रह किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान भी पुलिस ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE