नीमच। मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप, नीमच द्वारा सदाबहार अभिनेता धर्मेन्द्र को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु एक विशेष संगीतमय कार्यक्रम “झिलमिल गीतों की महफिल” का आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम 04 अप्रैल 2026, शनिवार को शाम 7.30 बजे से टाउन हॉल, दशहरा मैदान, नीमच में आयोजित होगा। कार्यक्रम में धर्मेन्द्र के लोकप्रिय और यादगार गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी, जिससे दर्शक उनके स्वर्णिम दौर की यादों में खो जाएंगे।
आयोजकों ने शहर के संगीत प्रेमियों एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद लेने की अपील की है।