शाजापुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय जे.पी. मंडलोई की पांचवीं पुण्यतिथि पर ग्राम लाहौरी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर हजारों कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व संभागीय संगठन मंत्री राकेश डागोर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जे.पी. मंडलोई एक कर्मठ एवं समर्पित नेता थे, जो हमेशा राष्ट्रीय विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध रहे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया और कार्यकर्ताओं के हितों के प्रति सदैव सजग रहते थे।
इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री दिनेश शर्मा, संतोष बराड़ा, प्रकाश पाटीदार, सचिन पाटीदार, रामप्रसाद चौधरी एवं फैजुल्ला पठान सहित अन्य वक्ताओं ने भी मंडलोई के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि प्रेम मालवीय, अर्जुन सिंह राजपूत, नाथूसिंह गुर्जर, विक्रम जाट, केसुदा पाटीदार, राजेश पाटीदार, राजेंद्र कांटिया, रामसिंह राठौड़, राजेंद्र सिंह राजपूत, भेरूसिंह पाटीदार, इंद्रनारायण पाटीदार, कैलाशचंद ओरिया, महेश मंडलोई सहित सरपंच, जनपद सदस्य एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन अनिल पाटीदार ने किया, जबकि आभार मंच अध्यक्ष प्रभुलाल जाटव ने व्यक्त किया। आयोजन जे.पी. मंडलोई जन सेवा मंच, शाजापुर द्वारा किया गया।