नीमच। रेवली देवली में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सुबह से युवाओं और वरिष्ठ जनों के द्वारा बालाजी महाराज का अभिषेक किया गया तथा भट्टे वाले हनुमान मंदिर में विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिन में हवन का आयोजन किया गया, जिसमें युवा मित्र मंडल के सदस्यों द्वारा श्रद्धा और भक्ति भाव से हवन एवं पूजा अर्चना की गई।
मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया, वहीं गांव की गली-मोहल्लों में ध्वज लगाकर उत्सव का माहौल बनाया गया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम के तहत शाम को मां आरती की जाएगी। जिसमें बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। बालाजी महाराज को प्रसाद के रूप में 56 भोग का भोग लगाया बालाजी की जय कारो से पूरा वातावरण गूजायमांन हो गया। मंदिर प्रबंधन के लाला नागदा ने बताया कि हर वर्ष की बात इस वर्ष भी प्रभु बालाजी का जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है तथा श्रद्धालु भक्तजन भी बड़े भक्ति भाव से प्रभु के जन्मोत्सव को बड़े श्रद्धा भाव से मना रहे हैं।