नीमच। श्री एस.आर. ग्रुप ऑफ कॉलेजेस, नीमच में 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जयंती के पावन अवसर पर महाविद्यालय परिसर में भव्य हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया।
इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के निदेशक धर्मेश तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि एक आदर्श एवं सफल मानव बनने के लिए शक्ति और बुद्धि दोनों का संतुलन आवश्यक है, जिसका प्रेरणास्रोत हमें श्री हनुमान जी से मिलता है। उन्होंने कहा कि हनुमान जी का जीवन एकाग्रता, निष्ठा और समर्पण का संदेश देता है।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार की ओर से समस्त सनातन धर्मावलंबियों को हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं तथा सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की गई।