नीमच। सेवा भारती शिक्षण समिति द्वारा संचालित सेवा प्रकल्पों के अंतर्गत बालिका छात्रावास के सुचारू संचालन एवं विस्तार हेतु सेवा भारती जिला समिति के गठन की घोषणा की गई।
यह घोषणा मालवा प्रांत छात्रावास प्रमुख प्रीति तेलंग एवं वरिष्ठ प्रांत टोली सदस्य देवप्रकाश के सानिध्य में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी एवं विभिन्न आयामों के प्रभारी नियुक्त किए गए।
समिति में अध्यक्ष पद पर पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल को पुनः दायित्व सौंपा गया। सचिव पद पर सचिन सी.के. शर्मा, सहसचिव राजेश जायसवाल तथा कोषाध्यक्ष पद पर सुशील गोयल को नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष के रूप में अलका गोयल को जिम्मेदारी दी गई।
कार्यकारिणी सदस्यों में संतोष चोपड़ा, नारायण राठौर, ललित अग्रवाल, सुरेंद्र लोढ़ा, वासुदेव गर्ग, चंद्रशेखर योगी, विवेक कटारिया, दिनेश पासवानी, लक्ष्मी प्रेमाणी एवं ज्योति पटेल को शामिल किया गया। संरक्षक के रूप में सुनील पटेल का मार्गदर्शन प्राप्त रहेगा।
आयाम प्रभारी इस प्रकार हैं-
स्वास्थ्य आयामरू डॉ. स्वप्निल वाधवा, डॉ. गौरव अग्रवाल, लक्ष्मी प्रेमाणी, संगीता जारोली।
शिक्षा आयामरू सी.के. शर्मा, मनोज महेश्वरी, सुनीता मंगल, रेणु चौपड़ा, नंदकिशोर नागदा, जयश्री चौबे, आभा पामेचा।
सामाजिक आयामरू वासुदेव गर्ग, श्रीमती रजिया, दिनेश परवानी, श्रीमती शिवा मित्तल, चंद्रशेखर योगी।
स्वावलंबन आयामरू ललित अग्रवाल, दिलीप डूंगरवाल, राजेश जायसवाल, श्रीमती प्रेमलता लालका, श्रीमती ममता, श्रीमती ज्योति पटेल, श्रीमती आभा अग्रवाल।
बैठक में सभी सदस्यों ने सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया तथा बालिका छात्रावास के माध्यम से वंचित एवं जरूरतमंद बालिकाओं के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया।