BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 3, 2026, 1:10 pm
KHABAR : मोइनुद्दीन सरकार उर्स में सजी सूफियाना कव्वाली की महफिल, कव्वालों ने पेश किए दिल छू लेने वाले कलाम, जायरीन ने चादर पेश कर मांगी दुआ, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। शहंशाह-ए-मालवा हजरत मोइनुद्दीन सरकार के 18वें चार दिवसीय कौमी एकता उर्स के अवसर पर मेहफिल-ए-शमां में सूफियाना कव्वाली की शानदार प्रस्तुति दी गई। यह जानकारी पूर्व पार्षद सईद चौधरी (काले भाई) एवं इकबाल कुरैशी ने दी।

उर्स के तहत 1 अप्रैल को ईशा की नमाज के बाद आयोजित कव्वाली महफिल में शाहिद सावरी पार्टी (कोटा), हाजी अकरम उमर कव्वाल (नीमच) एवं नुसरत कादरी (कपासान शरीफ) की कव्वाल पार्टी ने देर रात तक एक से बढ़कर एक कलाम पेश कर समा बांध दिया।

कव्वालों ने “मेरी जिंदगी के मालिक कहीं तुम बदल ना जाना”, “सरकार बुला लीजिए एक बार मदीने में”, “चलो दीवानों नबी के दर पर” एवं “ख्वाजा पिया नजर-ए-करम फरमाना” जैसे प्रसिद्ध कलाम प्रस्तुत किए, जिन्हें श्रोताओं ने खूब सराहा।

उर्स के दौरान बड़ी संख्या में जायरीन ने आस्ताने पर पहुंचकर चादर शरीफ व अकीदत के फूल पेश किए और दुआ मांगी। साथ ही लंगर में भी सहभागिता की।

विद्युत सज्जा बनी आकर्षण का केंद्र-
उर्स के मौके पर आस्ताने के बाहर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई, जो आने-जाने वाले जायरीन के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

इस अवसर पर जाकिर हुसैन, राशिद खान (सवा वाले), निगराने आला हुसैन कुरैशी, अब्दुल हकीम (सूबी वाले), पार्षद इकबाल कुरैशी, संगठन मंत्री हाजी रज्जाक चौधरी, हाजी इस्लाम तिगाला, हाजी नौशाद चौधरी, शब्बीर भाई कुरैशी, जाहिद कादरी सहित बड़ी संख्या में जायरीन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE