BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 3, 2026, 1:55 pm
KHABAR : हनुमान जन्मोत्सव पर गूंजे जयकारे, देर रात तक उमड़ा आस्था का सैलाब, भगवानपुरा के दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में भव्य आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसादी का लाभ, पढ़े प्रदीप महाजन की खबर 

Share On:-

भगवानपुरा। नगर के प्राचीन दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में आयोजित हनुमान जन्मोत्सव का उत्साह देर रात तक चरम पर रहा। सुबह अभिषेक और दोपहर में भंडारे के आयोजन के बाद, शाम होते-होते मंदिर परिसर पूरी तरह भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।

भजन संध्या में झूमे भक्त
हवन और महाप्रसादी के वितरण के पश्चात संध्या आरती में श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ा। पंडित जुगल किशोर शुक्ला के सानिध्य में संपन्न विशेष महाआरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर ‘जय श्रीराम’ और ‘जय हनुमान’ के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर समिति के सदस्यों के अनुसार, इस वर्ष दर्शनार्थियों की संख्या पिछले वर्षों की तुलना में काफी अधिक रही।

अघोरी ग्रुप की अनवरत सेवा
भंडारा वितरण में विजय पाटिल, महेश सेन, कान्हा जायसवाल, जीतू सेन और गोलू सेन (अघोरी ग्रुप) की टीम देर शाम तक सक्रिय रही। सब्जी-पूरी की प्रसादी का वितरण लगातार जारी रहा, जिससे नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सेवाभावी युवाओं की इस टोली ने न केवल भोजन व्यवस्था संभाली, बल्कि मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आस्था का केंद्ररू दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर
क्षेत्रीय श्रद्धालुओं का मानना है कि इस प्राचीन मंदिर में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा अत्यंत जागृत है। सचिन सेन और दीपक मुजाल्दे ने बताया कि जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर को विशेष विद्युत सज्जा से सजाया गया, जो रात्रि में भी आकर्षण का केंद्र बना रहा।

श्रद्धालुओं का कहना है, “भगवानपुरा का यह दरबार हर मनोकामना पूर्ण करने वाला है। यहां की व्यवस्थाएं और समिति का सेवाभाव जन्मोत्सव के आनंद को दोगुना कर देता है।”

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE