चित्तौड़गढ़। हनुमान जन्मोत्सव पर शहर में विगत 48 वर्षों से अनोखा हनुमान मंदिर के संरक्षक सीताराम शर्मा व कपिल शर्मा द्वारा भव्य अखाड़ा प्रदर्शन व शोभायात्रा का गांधीनगर सेक्टर नं. 1 स्थित अनोखा हनुमान मंदिर से प्रारम्भ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए ओछड़ी गेट, पाडन पोल, लक्ष्मीनाथ मंदिर, मिठाई बाजार, गांधी चौक, कपड़ा बाजार, चन्दनपुरा, ढूँचा बाजार, सदर बाजार, गोल प्याऊ, सुभाष चौक होते हुए पुनः अनोखा हनुमान मंदिर पर सम्पन्न हुआ जहाँ महाआरती के साथ ही भोजन प्रसाद के भण्डारे का आयोजन हुआ।
मंदिर समिति के कपिल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारम्भ में नगर के सभी व्यायामशालाओं के उस्तादों, खलीफा व पहलवान, भामाशाहों को मंदिर प्रांगण में केसरिया साफा, उपरना ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
तिरूपति व्यायामशाला के उस्ताद उदयलाल कीर, पूरण कीर, राष्ट्रीय बजरंग दल जिलाध्यक्ष अमृत माली, आशीष माली, पवनपुत्र व्यायामशाला के मदनलाल खटीक, शिवाजी व्यायामशाला के रमेश भाण्ड, जूना अखाड़ा के हरिसिंह सारंगदेवोत, श्री सिद्ध विनायक व्यायामशाला प्रतापगढ़ के उस्ताद मुकेश चुण्डावत, पहलवान तेजस्व, गौरव, सत्यनारायण व्यायामशाला के उस्ताद भंवरसिंह, शम्भू व्यायामशाला के रमेश बुनकर का सीताराम शर्मा ने साफा बंधवा कर सम्मानित किया। शोभायात्रा के दौरान गोलप्याऊ पर श्री सिद्धि विनायक व्यायामशाला के पहलवानों ने हैरत अंगेज करतब दिखाये जिसको दर्शकों ने सराहा वहीं कईं व्यायामशाला के पहलवानों ने अलग अलग तरह के प्रदर्शन किये। राम-सीता-लक्ष्मण-हनुमान जी झांकी आकर्षक का केन्द्र रही।
कार्यक्रम में दीपक धोबी, भरतसिंह राठौड़, गोविन्द ईनाणी, लोकेश साहू, मनीष कीर, मोहित छीपा, करण प्रजापत, ठाकुर भाण्ड, मनीष चावला आदि ने सहयोग दिया। कार्यक्रम के दौरान सकल हिन्दू समाजजन उपस्थित रहे। शोभायात्रा का जगह जगह पर हिन्दू समाजजनों द्वारा स्वागत भी किया गया।