चित्तौड़गढ़। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति, सांवरिया शाखा द्वारा हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ आयोजित किया गया।
संस्कार संस्कृति प्रकल्प के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष आशा पोखरना एवं प्रकल्प प्रमुख प्रियंका आगाल ने धार्मिक संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात कैलाश नगर स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हनुमान जी के समक्ष सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया।
इस दौरान 11 बार संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में भगवान हनुमान जी की आरती एवं राम स्तुति भी की गई। आरती के पश्चात गुड़-चना का भोग अर्पित किया गया।
कार्यक्रम में सचिव डॉ. रेनू सोमानी ने परिवार में धार्मिक संस्कारों के महत्व पर विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर शीला भड़ाड़िया, रेखा माहेश्वरी, सुनीता डाड, बबीता विजयवर्गीय, सीमा जाजू, शिखा भदादा, ज्योति पोरवाल, रमिता अग्रवाल, रीना जागेटिया सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।