गरोठ/शामगढ़। गरोठ-भानपुरा मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में ढाबला गुर्जर निवासी जगदीश पाटीदार की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार एक कार की टक्कर के बाद बाइक को काफी दूर तक घसीटा गया, जिससे उसमें आग लग गई। हादसा इतना भयावह था कि युवक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
