BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 3, 2026, 4:56 pm
BIG REPORT : पड़दा में मासूम से छेड़छाड़ पर भड़का आक्रोश, कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे समाजजन, आवदन सौंप उठाई आवाज, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच/मनासा। जिले के ग्राम पड़दा में नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ की घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। मामले को लेकर श्री स्वर्णकार समाज समिति, नीमच ने कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिस अधीक्षक के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 2 अप्रैल की बताई जा रही है। ग्राम निवासी एक व्यक्ति पर आरोप है कि उसने बालिका को बहला-फुसलाकर अपने घर बुलाया और उसके साथ अनुचित व्यवहार किया। घटना के बाद बालिका ने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई।

सख्त कार्रवाई की मांग-
स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष जितेन्द्र सोनी एवं सचिव जितेन्द्र कुमार सोनी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में प्रशासन से आरोपी के विरुद्ध पोक्सो एक्ट सहित कड़ी धाराओं में मामला दर्ज कर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की गई है।

आंदोलन की चेतावनी-
समाजजनों ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में त्वरित और कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा। साथ ही घटना के बाद हिरासत में लिए गए निर्दाेष लोगों को रिहा करने की भी मांग उठाई गई।

सुरक्षा को लेकर चिंता-
ज्ञापन के दौरान बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि बालिकाओं की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE