नीमच। रिसाला मस्जिद कमेटी द्वारा जुमे की नमाज के बाद एडवोकेट जाकिर खान का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। यह सम्मान मुस्लिम समाज के 16 लोगों को न्यायालयीन मामले में राहत दिलाने पर किया गया।
जानकारी के अनुसार लगभग चार वर्ष पूर्व नीमच सिटी के कोर्ट मोहल्ला स्थित पुरानी कचहरी क्षेत्र में हुए विवाद के दौरान झगड़े की घटना में पुलिस द्वारा 16 लोगों को आरोपी बनाया गया था। यह मामला पिछले चार वर्षों से सेशन कोर्ट में विचाराधीन था।
इस प्रकरण में एडवोकेट जाकिर खान ने आरोपियों की ओर से पैरवी करते हुए न्यायालय में पक्ष मजबूती से रखा, जिसके परिणामस्वरूप सभी 16 लोगों को राहत मिली।
शॉल और साफा पहनाकर किया सम्मानित-
इस उपलब्धि पर जुमे की नमाज के बाद मस्जिद कमेटी एवं समाज के युवाओं ने एडवोकेट जाकिर खान को शॉल और साफा पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके कार्य की सराहना की।
समाज ने जताया आभार-
इस अवसर पर समाजजनों ने कहा कि एडवोकेट जाकिर खान ने पूरी निष्ठा और मेहनत से केस लड़कर समाज के लोगों को न्याय दिलाया है, जिसके लिए समाज उनका आभारी रहेगा। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं मस्जिद कमेटी के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।