BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 4, 2026, 10:54 am
BIG NEWS : सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद पथराव, गुस्साए ग्रामीणों ने बस में लगा दी आग, दिल्ली से उज्जैन आ रही मिनी बस जलकर खाक, यात्री सुरक्षित, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। जिले के गरोठ नेशनल हाईवे पर बीती रात मिनी बस और ट्रैक्टर की टक्कर में 21 वर्षीय युवक विजय सोलंकी की मौत हो गई। ट्रैक्टर के नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। हादसे में चार अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


दिल्ली से महाकाल दर्शन के लिए आ रही थी मिनी बस
दुर्घटना उस समय हुई जब दिल्ली से महाकाल दर्शन के लिए आ रही मिनी बस (DL-01-VC-5919) ने तुलाहेड़ा टोल प्लाजा के पास ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर पलट गया। विजय सोलंकी ट्रैक्टर के नीचे दब गया और एक घंटे तक फंसा रहा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथी राजेश शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में बस चालक शिवकुमार और यात्री बॉबी व धर्मेंद्र कुमार शामिल हैं। 2 गंभीर यात्रियों को निजी अस्पताल के आईसीयू में ले जाया गया।


टोल प्रबंधन की लापरवाही
मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बस पर पथराव कर आग लगा दी, जिससे बस और यात्रियों का सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित निकल गए और उन्हें अन्य वाहनों से उज्जैन भेजा गया। ग्रामीणों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया और टोल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्रामीणों का आरोप कि टोल प्रबंधन की लापरवाही के कारण राहत कार्य में देरी हुई, जिससे विजय की जान गई। घटना के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE