BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 4, 2026, 1:39 pm
BIG NEWS : बाबा महाकाल के दर पर टीवी एक्ट्रेस कावेरी प्रियम, लगातार तीसरे साल किए दर्शन, नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती में हुईं शामिल, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। प्रसिद्ध टीवी अभिनेत्री कावेरी प्रियम उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। भस्म आरती में शामिल होकर लगातार तीसरे साल बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस दौरान वह नंदी हॉल में बैठकर भगवान की भक्ति में लीन दिखाई दीं। 


लगातार तीसरे साल महाकाल के दरबार पहुंचीं कावेरी प्रियम
महाकालेश्वर मंदिर समिति ने अभिनेत्री कावेरी प्रियम का स्वागत किया। इस पर उन्होंने बताया कि वह लगातार तीन सालों से  बाबा महाकाल की भस्म आरती में दर्शन के लिए आ रही हैं। यहां से जो सकारात्मक ऊर्जा मिलती है वह अद्भुत है।


मंदिर व्यवस्था की तारीफ की
कावेरी प्रियम ने कहा, ‘यहां इतनी शक्ति का अनुभव होता है कि मैं बता नहीं सकती हूं। भस्म आरती करते वक्त जो आशीर्वाद और एनर्जी मिलती है उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। यहां की व्यवस्था इतनी अच्छी है कि सब आसानी से हो जाता है। हर बार अच्छे दर्शन होते हैं।’


कौन है कावेरी प्रियम ?
कावेरी प्रियम ने नागिन 2 से अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद उन्होंने परदेस में है मेरा दिल, सावधान इंडिया जैसे कई धारावाहिक किए। लेकिन उन्हें असली पहचान टीवी सीरियल ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ से मिली जिसमें उन्होंने कुहू की भूमिका निभाई थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE