चित्तौड़गढ़। भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत सिंह ठाकुर एवं महासचिव विवेक पाराशर की सहमति से चित्तौड़गढ़ जिला इकाई का गठन किया गया है। इस दौरान पीयूष मूंदड़ा को जिला अध्यक्ष तथा कालूलाल लोहार को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
प्रदेश स्तर पर संजय खाबिया एवं विनय शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा अमित दशोरा को प्रदेश महासचिव का दायित्व सौंपा गया है।
पदाधिकारियों के मनोनयन पर जिला मुख्यालय के पत्रकारों एवं शुभचिंतकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर भूपेंद्र काबरा, संदीप लड्ढा, जयप्रकाश जैन, मुकेश आमेरिया, सुनील जांगिड़, हेमराज रजक, कन्हैयालाल माली, अवनीश गर्ग, मनीष गौतम, कुलदीप चपलोत, देवेंद्र सिंह, कमल अग्रवाल सहित अन्य साथियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।