शाजापुर। भारतीय किसान संघ, तहसील शाजापुर की महत्वपूर्ण बैठक झरनेश्वर महादेव मंदिर, शिरोलिया में आयोजित हुई। बैठक में मालवा प्रांत के संगठन मंत्री अतुल महेश्वरी ने किसानों को संगठन विस्तार, कृषि समस्याओं एवं किसान हितों पर मार्गदर्शन दिया।
बैठक में संभागीय सदस्य राजबहादुर सिंह, जिला अध्यक्ष सवाई सिंह सिसोदिया, जिला मंत्री मुकेश पाटीदार, कोषाध्यक्ष ललित नगर, तहसील अध्यक्ष सत्यनारायण पाटीदार, तहसील मंत्री ज्ञानसिंह गुर्जर एवं मीडिया प्रभारी भारत नाहर सहित कई पदाधिकारी व किसान उपस्थित रहे।
इस दौरान 5 ग्राम समितियों के बोर्ड का लोकार्पण किया गया, जो संगठन के गांव स्तर तक विस्तार का प्रतीक है।
6 अप्रैल को धरना-प्रदर्शन व ज्ञापन
किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर 6 अप्रैल को जिले के सभी तहसील मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
मुख्य मांगें-
- गेहूं खरीदी 15 मार्च से शुरू करने की मांग, बार-बार तारीख बढ़ाने का विरोध
- सहकारी ऋण चुकाने की तिथि 28 मार्च के बजाय 15 जून करने की मांग
- नरवाई प्रबंधन के लिए उचित व्यवस्था व दंडात्मक कार्रवाई समाप्त करने की मांग
- 1 मार्च से 10 अप्रैल के बीच कम दाम पर फसल बेचने वाले किसानों को भावांतर लाभ देने की मांग
- बेमौसम बारिश से खराब हुई गेहूं फसल को समर्थन मूल्य पर खरीदी की मांग
बैठक में बड़ी संख्या में किसानों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया। अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
जानकारी: भारत नाहर, मीडिया प्रभारी
भारतीय किसान संघ, शाजापुर