चित्तौड़गढ़। आगामी 14 अप्रैल को मनाई जाने वाली डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के भव्य आयोजन को लेकर अम्बेडकर महोत्सव समिति की बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न समितियों का गठन कर सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
समिति के पदाधिकारियों सुरेश खोईवाल, हंसराज सालवी, रामेश्वर बैरवा, कमल मीणा, दिनेश सालवी एवं नारायणलाल खटीक ने बताया कि इस वर्ष आयोजन सभी समाजों एवं संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में भव्य रूप से किया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल होंगे।
कार्यक्रम के तहत 14 अप्रैल को प्रातः 8रू30 बजे किला रोड स्थित डॉ. अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके पश्चात सुबह 10रू30 बजे महारैली निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई इंदिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम पहुंचेगी। यहां 11रू30 बजे से महासभा का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में भोजन, जल व्यवस्था, अतिथि सत्कार, प्रचार-प्रसार, महारैली, आमसभा आयोजन, प्रशासनिक स्वीकृतियां, झंडे-बैनर आदि व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया।
बैठक में रविन्द्र बैरवा, रतनलाल सालवी, मनोहर मीणा, सरपंच गोवर्धनलाल सालवी, खेमराज मीणा, रतनदेव मोहिल, प्रकाश रजक, अरुण धोबी, राजेन्द्र कुमार सालवी, नरेन्द्र कुमार लोठ, मनोज बैरवा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।