निंबाहेड़ा। अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य दिवस की पूर्व संध्या पर 6 अप्रैल को प्रातः 10.30 बजे शहीद हेमू कलानी वेलनेस सेंटर, आदर्श कॉलोनी में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया जाएगा।
यह शिविर झूलेलाल चौरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट एवं शहीद हेमू कॉलोनी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा, जिसमें पीआईएमएस सिटी हॉस्पिटल, उदयपुर के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे।
शिविर में पेट रोग, नेत्र, बाल रोग, सामान्य चिकित्सा एवं नाक-कान-गला संबंधी जांच एवं परामर्श निःशुल्क उपलब्ध रहेगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ लेने की अपील की है।
पूर्व पंजीकरण की व्यवस्था भी की गई है। मरीजों से अनुरोध है कि वे अपनी पुरानी पर्ची, जांच रिपोर्ट एवं चल रही दवाइयां साथ लेकर आएं, ताकि उपचार अधिक प्रभावी हो सके।