BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 5, 2026, 5:05 pm
NEWS : मां कर्माबाई जयंती पर निंबाहेड़ा में निकली भव्य शोभायात्रा, पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से हुआ स्वागत, श्रद्धालुओं में दिखा गजब का उत्साह, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भगवान श्रीकृष्ण की परम भक्त एवं तेली समाज की आराध्य मां कर्माबाई जी की जयंती पर निंबाहेड़ा नगर में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस आयोजन में घाणावार तेली समाज, युवा शक्ति संगठन एवं महिला मंडल तहसील निंबाहेड़ा की सक्रिय भागीदारी रही।

शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सुसज्जित रथ पर विराजित मां कर्माबाई जी की तस्वीर आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालुओं ने मार्ग में जगह-जगह पुष्प अर्पित कर भक्ति भाव से दर्शन किए।

इस अवसर पर पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से डाक बंगला रोड (दशोरा चौक) पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। रथ में विराजित प्रतिमा पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुभाषचंद्र शारदा एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल ने माल्यार्पण कर नमन किया तथा मां कर्माबाई के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी, सामाजिक प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन ने नगर में धार्मिक एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE