मंदसौर। मंदसौर-प्रतापगढ़ रोड पर खानपुरा रामघाट के पास तेज गति से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि सड़क पर चल रहे बाइक सवार बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार, प्रतापगढ़ की ओर से आ रही कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और रांग साइड में जाकर तीन से चार बार पलटी खा गई। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि बाइक सवार कार की चपेट में आने से बच गए।

हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक महेश बलवार को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रतलाम रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
