मनासा। ग्राम पिपलिया रावजी में 9 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा का वाचन पंडित प्रकाश जी मेनारिया (बोरी वाले) द्वारा किया जाएगा।
आयोजन की शुरुआत 9 अप्रैल, गुरुवार को प्रातः 7.30 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। यह कलश यात्रा मनासा रोड स्थित अंबा माता चौराहे से प्रारंभ होकर कथा स्थल तक पहुंचेगी।
कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 12.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित कर सकेंगे। कथा की पूर्णाहुति 15 अप्रैल, बुधवार को सायं 4.30 बजे आयोजित की जाएगी।
इस धार्मिक आयोजन का निवेदन जाटव परिवार एवं समस्त ग्रामवासी, पिपलिया रावजी द्वारा किया गया है। सभी श्रद्धालुओं से कथा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की गई है।