BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 8, 2026, 11:54 am
KHABAR : राजपूत समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन उज्जैन में संपन्न, 80 से अधिक रिश्ते हुए तय, वीडियो कॉन्फ्रेंस से भी जुड़े प्रतिभागी, युवक-युवतियों ने मंच से ली दहेज न लेने की शपथ, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। राजपूत समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन उज्जैन (देवास रोड स्थित शर्मा परिसर) में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एवं राजपूत सोशल ग्रुप के तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 80 से अधिक रिश्ते तय हुए। देश-विदेश से 800 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुईं तथा विदेशों से प्रतिभागियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सहभागिता की।

कार्यक्रम के संयोजक किशोर सिंह भदौरिया एवं नरेश सिंह भदौरिया ने बताया कि सम्मेलन में बड़ी संख्या में समाजजनों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नागदा-खाचरोद विधायक तेजबहादुर सिंह चौहान, समाजसेवक देवेंद्र सिंह भदौरिया (भिंड), सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक डॉ. रमन सिंह सिकरवार, रामकथा वाचक शुलभ शर्मा, जोगेंद्र सिंह भदौरिया (इंदौर) तथा मनीष महाराज ददुरवा धाम उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष ब्रिजपाल सिंह तोमर ने की।

इस अवसर पर परिचय पत्रिका ‘वैवाहिकी’ का अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया तथा 31 सेवानिवृत्त सैनिकों का सम्मान किया गया। साथ ही समाज के 35 दंपतियों को साड़ी, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। दो व्यक्तियों योगेंद्र सिंह कोकलाखेड़ी एवं राजेश सिंह भदौरिया (बंटी) को ‘राजपूत गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

सम्मेलन में उपस्थित युवक-युवतियों ने मंच से दहेज न लेने की शपथ ली तथा विवाह समारोहों में फिजूल खर्ची से बचने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम पूर्णतः निशुल्क रहा, जिसमें 1500 से अधिक लोगों के लिए भोजन, नाश्ता, कुंडली मिलान एवं आवागमन की निःशुल्क व्यवस्था की गई थी। आयोजकों के अनुसार यह मध्यप्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा परिचय सम्मेलन रहा। आभार प्रदर्शन महासभा के प्रमुख महामंत्री रघुराज सिंह तोमर ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE