मनासा। महेश्वरम कॉलोनी में 81वां सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ बड़े ही श्रद्धा और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर वातावरण को पूर्णतः भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। सभी भक्तों ने एक स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ कर सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।
आयोजन स्थल पर आकर्षक सजावट की गई थी। अंत में महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि यह आयोजन लगातार 81वीं बार सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है, जो क्षेत्र की धार्मिक आस्था का प्रतीक है।
इस अवसर पर महिला, पुरुष, युवा और बुजुर्गों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली, जिससे पूरा आयोजन भव्य और सफल रहा।