चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय श्री जैन दिवाकर संगठन समिति की महिला शाखा द्वारा दिवाकर चालीसा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता को दो समूहों में आयोजित किया गया, जिसमें प्रथम समूह में 3 से 8 वर्ष तक के बच्चों तथा द्वितीय समूह में 9 से 15 वर्ष तक के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष संगीता जारोली ने बताया कि प्रथम समूह में कारवी छाजेड़ (चित्तौड़गढ़) ने प्रथम, तन्वी रांका (निंबाहेड़ा) ने द्वितीय एवं रियांश जैन (चित्तौड़गढ़) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रोत्साहन पुरस्कार हिताक्षी मेहता (चित्तौड़गढ़), प्रिंस जैन (निंबाहेड़ा) एवं जिनीषा जैन (चित्तौड़गढ़) को प्रदान किए गए।
द्वितीय समूह में नव्या गांग (बड़ी सादड़ी) ने प्रथम, मिताली पीतलिया (बड़ी सादड़ी) ने द्वितीय एवं प्रयान छाजेड़ (चित्तौड़गढ़) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रोत्साहन पुरस्कार दिव्यांशी पिछोलिया (डूंगला), पूर्वांश जैन (बांसी) एवं अदित ढेलावत (निंबाहेड़ा) को दिए गए।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में संगीता चीपड़, मीना बोहरा, सविता चोपड़ा एवं सविता भामावत शामिल रहे।