BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 8, 2026, 3:33 pm
KHABAR : नेहरू उद्यान की बदहाली पर फूटा गुस्सा, जल्द कायाकल्प की मांग, कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। पुराना बस स्टैंड स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू उद्यान की बदहाल स्थिति को लेकर सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता एवं अभिभाषक डॉ. राघवेन्द्र सिंह तोमर ने नगरपालिका सीएमओ प्रेम कुमार सुमन को ज्ञापन सौंपकर उद्यान के शीघ्र कायाकल्प की मांग की है। इस दौरान वरिष्ठ अभिभाषक शिवकुमार कविश्वर भी उपस्थित रहे।

उद्यान की हालत जर्जर, व्यवस्थाएं बदहाल-
ज्ञापन में बताया गया कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की स्मृति में निर्मित यह उद्यान वर्तमान में दुर्दशा का शिकार हो चुका है। पूरे परिसर में अव्यवस्था फैली हुई है, बगीचे की स्थिति खराब है, बाउंड्रीवाल टूट रही है और प्रतिमा स्थल भी जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पहुंच चुका है। उद्यान में उचित सुविधाओं के अभाव में बाहर से आने वाले यात्रियों को गर्मी और बारिश में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

वर्षों से उठ रही मांग, नहीं हुई कार्रवाई-
डॉ. तोमर ने बताया कि इस संबंध में पिछले कई वर्षों से लगातार नगरपालिका का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है और कई बार ज्ञापन भी दिए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जो चिंताजनक है और जिम्मेदारों पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि पूर्व में नगरपालिका परिषद द्वारा उद्यान के जीर्णाेद्धार के लिए प्रस्ताव पारित कर बजट का प्रावधान किया गया था तथा डीपीआर भी तैयार की गई थी, लेकिन योजना को लागू नहीं किया गया, जो लापरवाही को दर्शाता है।

असामाजिक गतिविधियों का बढ़ रहा खतरा-
उद्यान की बदहाल स्थिति के चलते यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बढ़ने लगा है और अवैध गतिविधियां भी संचालित हो रही हैं, जिससे क्षेत्र में भय का वातावरण बन रहा है और आमजन में आक्रोश व्याप्त है। डॉ. तोमर ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उद्यान के कायाकल्प हेतु प्रस्तावित कार्ययोजना को लागू नहीं किया गया, तो सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं और शहर के नागरिकों के साथ आंदोलनात्मक कदम उठाने को मजबूर होना पड़ेगा।

अन्य मुद्दों पर भी की चर्चा-
इस अवसर पर वार्ड नंबर 40 अयोध्या बस्ती के पहुंच मार्ग के निर्माण को शीघ्र पूरा कराने, शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने, विभिन्न उद्यानों की नियमित सफाई एवं कालाखेत क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को लेकर भी सीएमओ से चर्चा की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE