BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 8, 2026, 3:59 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ के अटल नगर में आध्यात्मिक कार्यक्रम, राजयोग का दिया संदेश, बीके शिवली दीदी ने कहा- अनिश्चितता के दौर में समाधान खुद के भीतर, शांत मन से लिए निर्णय कभी गलत नहीं होते, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। वर्तमान समय में अनिश्चितताओं के बीच हर समस्या का समाधान स्वयं के भीतर ही छिपा है। व्यक्ति की इच्छा शक्ति ही उसे कठिन परिस्थितियों में संभालती है। ये विचार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के निंबाहेड़ा सेवा केंद्र की प्रभारी बीके शिवली दीदी ने अटल नगर में व्यक्त किए।

कार्यक्रम के दौरान नशा बहन एवं बबीता बहन के यहां परमात्मा भोलेनाथ शिव बाबा का ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए बीके शिवली दीदी ने कहा कि जितना व्यक्ति अंदर से शांत होता है, उतना ही वह परिस्थितियों को बेहतर ढंग से समझ पाता है। आध्यात्मिक चेतना से मन को स्थिरता और शांति मिलती है।

उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि जैसे स्थिर जल में वस्तु स्पष्ट दिखाई देती है, उसी प्रकार शांत और स्थिर मन से लिए गए निर्णय हमेशा सही होते हैं और उनमें पछतावा नहीं होता। इसलिए हमें अपने विचारों को संयमित रखते हुए प्रतिदिन एकाग्रता का अभ्यास करना चाहिए।

बीके शिवली दीदी ने बताया कि परमात्मा से जुड़ने का सर्वाेत्तम माध्यम सहज राजयोग है। यह ऐसा योग है, जिसके द्वारा आत्मा परमात्मा से जुड़कर शक्तिशाली बनती है और अपने कर्मों पर नियंत्रण प्राप्त करती है।

उन्होंने कहा कि यदि हम प्रतिदिन सकारात्मकता और खुशी को अपनाएं, तो हमारी मन-बुद्धि मजबूत होती है और जीवन में संतुलन बना रहता है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित भाई-बहनों ने राजयोग का अभ्यास किया और ईश्वरीय प्रसाद ग्रहण किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE